बर्बर योगी सरकार ने बेरोजगारों पर बरसाए डंडे, बहाया खून
बर्बर योगी सरकार ने बेरोजगारों पर बरसाए डंडे, बहाया खून राजधानी लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे 2011 बैच के बीएडी टीईटी पास अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बर्बर तरीके से लाठी चार्ज किया. बहुत सारे छात्र बुरी तरह से जख़्मी हुए हैं. “राष्ट्रवादी सरकार”, छात्र-युवा शक्ति का बात-बात में हवाला देने वाली भाजपा सरकार ने टीईटी के छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज करके अपने फासीवादी चरित्र को फिर से नंगा किया है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतन्त्र की व संविधान की बात-बात में दुहाई देने वाली भाजपा सरकार के रामराज्य में यह पहली बार नहीं हो रही है। रोजगार, परीक्षाओं में धांधली रोकने, हक़-अधिकार आदि को लेकर छात्रों-युवाओं को आए दिन सड़कों पर इतनी बुरी तरह पीटा जा रहा है, जैसे वो कोई अपराधी हों। अभी आज के ही अखबार में करोड़ों रुपये खर्च करके योगी सरकार ने विज्ञापन ने विज्ञापन के जरिये सफ़ेद झूठ बोला है कि किस तरह शिक्षकों के खाली पद भरे गए, शिक्षकों को पदोन्नति दी गई, शिक्षकों के खाली पद भरे गये, रोज़गारपरक शिक्षा का दौर शुरू हुआ। जिन आन्दोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है। वे छात्र 2011 से ही आन्दो...