मोदी सरकार LIC को बर्बाद करने जा रही है!! जानें कैसे!
मोदी सरकार LIC को बर्बाद करने जा रही है!! जानें कैसे! धोखे के अंदर और भी धोखा! मुकेश असीम बीमा का पूरा कारोबार ही पूंजीवादी व्यवस्था में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि की सामाजिक गारंटी के अभाव और इसके कारण अलगावग्रस्त व्यक्तियों / एकल परिवारों के भयादोहन पर टिका ठगी का कारोबार है। थोड़ी बहुत बचत कर सकने वाले लोगों को बीमा के मुक़ाबले पूंजीवादी बाजार में भी उपलब्ध अन्य माध्यम - बैंक, मुचुअल फंड, आदि भी कुछ कम ही लूटते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की एलआईसी/जीआईसी को तो वैसे भी सारी सरकारें खास तौर पर शेअर बाजार को सहारा देने के लिए इस्तेमाल करती आ ईं हैं, जिसका नुकसान इनसे बीमा कराने वाले भुगतते आए हैं। पर पूंजीवादी आर्थिक संकट और मोदी सरकार मिलकर इस ठगी के अंदर भी एक नई ठगी का रास्ता बना रहे हैं। आईडीबीआई बैंक 27% डूबे कर्जों के कारण जिसकी पूंजी पूरी तरह डूब चुकी है, सरकार अब उसमें 51% हिस्सा एलआईसी को बेचने जा रही है। ( News link - https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/policy/govt-mulls-selling-majority-stake-in-idbi-bank-to-lic-rep...