Posts

Showing posts with the label Ravish

क्या प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश की एक सभा में रवीश का लिखा एक भाषण पढ़ सकते हैं

Image
क्या प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश की एक सभा में मेरा लिखा एक भाषण पढ़ सकते हैं रवीश कुमार रवीश कुमार के ब्‍लॉग कस्‍बा से साभार   भाइयों और बहनों , आज मैंने भाषण का तरीका बदल दिया है। मैंने अलग अलग फार्मेट में भाषण दिए हैं लेकिन आज मैं वो करने जा रहा हूं जो कांग्रेस के नेता पिछले सत्तर साल में नहीं कर सके। मैंने रटा-रटाया भाषण छोड़ कर कुछ नया करने का फैसला किया है। मुझे यह कहने में संकोच नहीं कि यह भाषण रवीश कुमार ने लिखा है , लेकिन दोस्तों , भाषण कोई भी लिखे , अगर वह राष्ट्रहित में है। पर मैंने भी कह दिया कि मैं पढूंगा वही जो सरकारी दस्तावेज़ पर आधारित होता है। रवीश कुमार मान गए और उन्होंने मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट से 2015-16 की रिपोर्ट निकाली। 2016-17 और 2017-18 की रिपोर्ट ही नहीं है , वेबसाइट पर। मैं तो कहता हूं कि रिपोर्ट होगी मगर सबको खोजना नहीं आता है। ये जो स्पीच राइटर हैं आप तो जानते हैं न इनको। अरे , दो दो साल की रपट वेबसाइट पर नहीं है तो क्या हुआ। जो है उसी को पढ़ेंगे। हमें पूरा भरोसा है हम किसी भी साल नौजवानों को पीछे रखने में पीछे न...

भारत को लूटो और भागो - मोदी सरकार की नयी योजना

Image
भारत को लूटो, भारत से भागो, नई योजना आई है क्या प्रधानमंत्री जी रविश कुमार, एनडीटीवी  ऐसा लग रहा है कि भारत से भागने के लिए एयरपोर्ट पर अलग से काउंटर बना हुआ है। जहां से बैंक लूटने वालों को भागने में मदद की जा रही है। टाइम्स आफ इंडिया के नीरज चौहान की एक ख़बर गोदी मीडिया से ग़ायब है। भागने वाले नए खिलाड़ी का नाम है कि नितिन संदेसरा। इन पर 5300 करोड़ का बैंक फ्राड करने का आरोप है। इनक गुजरात के वडोदरा में एक कंपनी है जिसका नाम है स्टर्लिंग बायोटेक। अगस्त में ख़बर आई थी कि संदेसरा सऊदी भागा है और वहीं पकड़ा गया है। लेकिन अब ख़बर आ रही है कि संदेसरा ने नाईजीरिया को चुना है। नाईजीरिया के साथ भारत का प्रत्यर्पण करार नहीं है इसलिए वहां से लाने में मुश्किल भी होगी। यह ख़बर इंडियन एक्सप्रेस में भी छपी है। आप अपने हिन्दी के रद्दी हो चुके अख़बारों को पलट कर देखिए। वहां यह ख़बर छपी है या नहीं। छपी है तो किस प्रमुखता से छपी है। नितिन संदेसरा अकेले नहीं गए हैं। उनके साथ भाई चेतन संदेसरा, भाभी दीप्तिबेन संदेसरा भी नाईजीरिया में छुपे हैं। सीबीआई ने 5000 फ्राड के मामले में वडोदरा के नितिन,...