धन्धेबाज जग्गी वासुदेव उर्फ सद्गुरु के झूठ और मोदी का सपोर्ट सीएए अभियान
सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर जगदीश उर्फ़ जग्गी वासुदेव उर्फ़ सद्गुरु द्वारा सत्ताधारियों के चरण चुम्बन! जग्गी वासुदेव द्वारा बोले गये झूठ तथा जनता द्वारा किये जा रहे सीएए एवं एनआरसी के विरोध की असलियत! अरविन्द झूठ कम समय और शब्दों में बोला जा सकता है पर सच्चाई बयां करने के लिए समय और धैर्य की जरूरत होती है। इसीलिए जग्गी वासुदेव के 20 मिनट के वीडियो में बोले गये झूठ का पर्दाफाश करने में लेख लम्बा हो गया हैै। शिकायत ना करें। समय निकालकर पढ़ें और आगे फॉरवार्ड जरूर करें। यह कोई अचरज की बात नहीं है कि तमाम तरह के दन्द-फन्द और तिकड़म से अपना साम्राज्य फैलाने में लगा एक बहरूपिया भाजपा की फ़ासीवादी सरकार की नीतियों का झण्डाबदार बना हुआ है। सत्ता को अपने स्याह को सफ़ेद करने के लिए ऐसे ही दुष्प्रचारकों की ज़रूरत होती है और ऐसे पाखण्डियों को भी अपने काले साम्राज्य को कायम रखने के लिए सत्ता के आशीर्वाद की दरकार होती है। भौतिक वस्तुओं से परम सुख लूटकर अध्यात्मि ज्ञान के नाम पर लोगों की जेबें ढीली करने वाले ऐसे स्वयं नामधारी युगदृष्टाओं के लिए यह एकदम भौतिक क्रियाव्यापार है। यह ठी...