Posts

Showing posts with the label Rajguru

शहीद राजगुरू के जन्‍मदिवस 24 अगस्त पर क्रांतिकारी सलाम

Image
शहीद राजगुरू के जन्‍मदिवस  24 अगस्त  पर क्रांतिकारी सलाम   राजगुरु (जन्मदिवस- 24  अगस्त  1908,  गाँव-खेड़ ,  पूना महाराष्ट्र) शिवराम हरि राजगुरू का जन्‍म 24 अगस्‍त 1908 को पूूना (अब पुणे) के खेड गांव में हुआ था। राजगुरु गोरखपुर से निकलने वाले स्वदेश साप्ताहिक पत्र के सहसम्पादक मुनीश्वर अवस्थी से मिलने होने के बाद क्रान्तिकारी दल के सदस्य बने। हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य और शहीदे आजम भगतसिंह के साथ हँसते-हंसते फाँसी का फंदा चूमने वाले महान क्रान्तिकारी राजगुरु का जीवन हर उस नौजवान के लिए प्रेरणा स्रोत है जो इस लूट , अन्याय , जुल्म , शोषण पर टिकी व्यवस्था से गहरी नफरत करता हो , घुटन महसूस करता हो। जिनकी आँखे हरे-हरे नोट की चमक में अन्धी न हो गयी हों। जिनके कानों में सिक्के की खनक नहीं बल्कि विद्रोह का संगीत गूंजता हो। राजगुरु वह नौजवान थे जो जनता के लिए किसी भी कुर्बानी के मामले में सबसे आगे रहते थे और मात्र 23 साल की उम्र में स्वतंत्रता की बलिवेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। कांग्रेस के विपरीत एचएसआरए के  ...