Posts

Showing posts with the label Sushant Supriya

कहानी - उसकी पहली उड़ान / लायम ओ' फ़्लैहर्टी Story - His First Flight / Liam O'Flaherty

Image
कहानी - उसकी पहली उड़ान लायम ओ' फ़्लैहर्टी (अनुवाद : सुशांत सुप्रिय) For English version please scroll down  समुद्री चिड़िया (sea gull) का बड़ा हो चुका बच्चा पत्थर के उठे हुए किनारे पर अकेला था। उसकी बहन और उसके दो भाई कल ही उड़ कर जा चुके थे। वह डर जाने की वजह से उनके साथ नहीं उड़ पाया था। जब वह पत्थर के उठे हुए किनारे की ओर दौड़ा था और उसने अपने पंखों को फड़फड़ाने का प्रयास किया था , तब पता नहीं क्यों वह डर गया था। नीचे समुद्र का अनंत विस्तार था , और उठे हुए पत्थर के कगार से नीचे की गहराई मीलों की थी। उसे ऐसा पक्का लगा था कि उसके पंख उसे नहीं सम्भाल पाएँगे , इसलिए अपना सिर झुका कर वह वापस पीछे उठे हुए पत्थर के नीचे मौजूद उस जगह की ओर भाग गया था , जहाँ वह रात में सोया करता था। जबकि उससे छोटे पंखों वाली उसकी बहन और उसके दोनों भाई कगार पर जा कर अपने पंख फड़फड़ा कर हवा में उड़ गए थे , वह उस किनारे के बाद की गहराई से डर गया था और वहाँ से कूद कर उड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाया था। इतनी ऊँचाई से कूदने का विचार ही उसे हताश कर दे रहा था। उसकी माँ और उसके पिता तीखे स्वर में उसे डाँट रहे थ...