Posts

Showing posts with the label Lenin

लेनिन के जन्मदिवस (22 अप्रैल) पर उनकी कुछ यादें

Image
लेनिन के जन्मदिवस (22 अप्रैल ) पर उनकी कुछ यादें आजकल लोगों की एक बहुत बड़ी तादाद ऐसी है जो कम्युनिस्ट क्रान्तिकारी नेताओं के जीवन और उनके कामों के बारे में वही जानती है जो ' नेशनल ज्योग्राफ़ि‍क ' और ' हिस्ट्री चैनल ' पर या पश्चिम में हर साल थोक भाव से लिखवाई जाने वाली मसालेदार जीवनियों में उसे बताया जाता है। ख़ासकर युवा पीढ़ी पर इन माध्यमों के फैलाये झूठ का बहुत अधिक प्रभाव है। इनमें लेनिन , स्तालिन या माओ को क्रूर , वहशी तानाशाह दिखाने वाली ढेरों फीचर और डॉक्युमेंट्री फिल्में भी हैं और ' द ट्रेन ' जैसी फिल्में भी हैं जो बारीकी से मार करती हैं। ऐसे में इन महान नेताओं के क्रान्तिकारी विचारों को जानने - समझने के साथ ही लोगों को उनके व्यक्तित्व और जीवन से परिचित कराना भी ज़रूरी है। यहाँ प्रस्तुत हैं प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार अल्बर्ट रीस विलियम्स की किताब ' लेनिन के साथ दस महीने ' के कुछ अंश। रीस विलियम्स उन पाँच अम...