Posts

Showing posts with the label Hareprakash Upadhyay

क‍व‍िता - अच्छा आदमी / हरे प्रकाश उपाध्याय

Image
  क‍व‍िता -  अच्छा आदमी हरे प्रकाश उपाध्याय किसी बात के लिए मना नहीं करता अच्छा आदमी है हाँ जी हाँ जी कहता है- कितना अच्छा आदमी है काम जो भी कहो तो झट से करता है जो भी दे दो वह चुपचाप बस धरता है न भी दो तो चुप ही रहता है कितना अच्छा आदमी है न रोटी माँगता है न रोज़गार माँगता है न काम के बदले पगार माँगता है न हक़ माँगता है न हिस्सा माँगता है कितना अच्छा आदमी है डाँट-फटकार, गुस्सा और मार सहता है समझकर प्यार किसी बात का बुरा नहीं मानता यार कितना अच्छा आदमी है उन्होंने समझाते हुए कहा जो सुन सह के रहा कभी ऊंच-नीच नहीं कहा वही तो अच्छा आदमी है।