लें कुछ बेहतरीन पुस्तकें पढ़ने का संकल्प क्योंकि
लें कुछ बेहतरीन पुस् तकें पढ़ने का संकल् प क् योंकि “ पुस्तक एक पीढ़ी की अपने बाद आने वाली पीढ़ी के लिए आत्मिक वसीयत होती है , मृत्यु के कगार पर खड़े वृद्ध की जीवन में पहले डग भर रहे नवयुवक के लिए सलाह होती है , ड्यूटी पूरी करके जा रहे सन्तरी का ड्यटी पर आ रहे सन्तरी को आदेश होती है… पुस्तक भविष्य का कार्यक्रम होती है। ” 🖌 अलेक्सान्द्र हर्ज़ेन “पुस्तक भी जीवन और मानव के समान ही है। वह भी एक सजीव तथा बोलता तथ्य है , और वह उन सब वस्तुओं की तुलना में जिसकी सृष्टि मनुष्य ने की है , या कर रहा है , सब से कम “वस्तु” है।” 🖌 मक्सिम गोर्की , पेज – 37, पुस्तक “सृजन प्रक्रिया और शिल्प के बारे में” से “जो किताबें आपको सोचने के लिए जितना ही ज़्यादा मजबूर करती हैं वे आपके लिए उतनी ही ज़्यादा मददगार साबित होती हैं । सीखने का सबसे मुश्किल तरीका होता है , आरामतलबी से पढ़ना ; परन्तु किसी महान चिन्तक की एक महान किताब विचारों के एक ऐसे जहाज की तरह होती है जो सच्चाई और ख़ूबसूरती से ठसाठस लदा होता है।” 🖌 पाब् लो नेरूदा “किताबें करती हैं बातें बीते ज़माने की , दुनिया...