Posts

Showing posts with the label NGO

एनजीओ की राजनीति पर केन्द्रित एक शानदार कविता - भिखमंगे!

Image
एनजीओ : एक खतरनाक साम्राज्‍यवादी कुचक्र * एनजीओ आज देश के कोने-कोने में पसर गये हैं। ये किसी एक समस्‍या पर या कुछ समस्‍याओं (जैसे शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य ) पर काम करने की बात करते हैं और इनकी फण्डिग मुख्‍यतया बड़ी बड़ी फण्डिग एजेंसियां करती है। ये सारी फण्डिग एजेंसियां बड़े बड़े कॉर्पोरेट घरानों द्वारा सीधे संचालित होती हैं जैसे फोर्ड फाउण्‍डेशन, गेट्स फाउण्‍डेशन, भारत में नीता अंबानी फाउण्‍डेशन। ये जनता को बोलते हैं कि आप खुद अपनी समस्‍याओं के लिए जिम्‍मेदार हैं और हम कॉर्पोरेट से लायी भीख से आपकी उस समस्‍या का समाधान कर देंगे। कॉर्पोरेट घराने जनता से सौ रूपये लूटकर चवन्‍नी वापस जनता को दान कर देते हैं और जनता के बीच ये भ्रम फैलाते हैं कि पूँजीवाद कितना संत है। एनजीओ की राजनीति पर केंद्रित ये कविता पढिये और सोचिये कि एनजीओ कितने खतरनाक हैं।  एनजीओ की राजनीति पर केन्द्रित एक शानदार कविता भिखमंगे! ✍मनबहकी लाल ________________________ भिखमंगे आये नवयुग का मसीहा बनकर, लोगों को अज्ञान, अशिक्षा और निर्धनता से मुक्ति दिलाने । अद्भुत वक्तृता, लेखन–कौशल और सांगठनिक क्षमता से लैस...