Posts

Showing posts with the label quotations

चार उद्धरण / रोडनी, इंगरसोल, ट्वेन, माल्कम

Image
चार उद्धरण / रोडनी, इंगरसोल, मार्क ट्वेन,  माल्कम  एक्स नैतिकता के किस मानदण्ड से एक दास द्वारा अपनी जंजीरों को तोड़ने के लिए की गयी हिंसा को एक दास-मालिक की हिंसा के बराबर समझा जा सकता है। वाल्टर रोडनी ( 23 मार्च 1942 - 13 जून 1980) By what standard of morality can the violence used by a slave to break his chains be considered the same as the violence of a slave master? Walter Rodney (23 March 1942 – 13 June 1980) --------------------- मज़दूर का अधिकार: जो कोई भी कठिन श्रम से कोई चीज़ पैदा करता है उसे यह बताने के लिए किसी ख़ुदाई पैग़ाम की ज़रूरत नहीं कि पैदा की गयी चीज़ पर उसी का अधिकार है। राबर्ट जी. इंगरसोल (11 अगस्‍त 1833 – 21 जुलाई 1899) Right of Labour: Whoever produces anything by weary labour does not need revelation from heaven to teach him that he has a right to the thing produced. Robert G. Ingersoll (11 Aug 1833 – 21 Jul 1899) --------------------- लोगों के सिर कलम कर दिये जाने को तो हम भयंकर मानते हैं , पर हमें जीवन-पर्यन्त बरक़रार रहने वाली मृत्यु की उस भयंक...

महान जर्मन कवि और चिन्‍तक जोहान वोल्‍फगांग गोएठे की कुछ सूक्तियाँ

Image
महान जर्मन कवि और चिन् ‍ तक जोहान वोल् ‍ फगांग गोएठे की कुछ सूक्तियाँ   यह जानने के लिए कि आसमान हर जगह नीला है , सारी दुनिया का सफर करना ज़रूरी नहीं है। साहित् ‍ य का उसी हद तक पतन होता है , जिस हद तक इन् ‍ सान पतित होते हैं। गलत की सुविधा यह है कि उसपर हमेशा लम् ‍ बी बात की जा सकती है , सही को काम में लाना पड़ता है , नहीं तो वह खत् ‍ म हो जाता है। उनसे अधिक बदतर ग़ुलाम और कोई नहीं होता , जिन् ‍ हें यह झूठा विश् ‍ वास होता है कि वे आज़ाद हैं। छोटे सपने मत देखो क् ‍ योंकि उनमें लोगों के दिलों को झकझोरने की ताक़त नहीं होती। अगर दो लोग एक दूसरे से संतुष् ‍ ट हैं , तो लगभग निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि उन् ‍ हें भ्रम है। जानना काफ़ी नहीं , अमल में लाना होगा। इच् ‍ छा करना काफी नहीं , कर्म करना होगा। सारे कानून बूढ़ों के बनाये होते हैं। युवा और महिलाएँ अपवाद चाहते हैं , वयोवृद्ध लोग नियम। हर रोज़ हमें कम से कम एक छोटा गीत सुनना चाहिए , एक अच् ‍ छी कविता पढ़नी चाहिए , एक उत् ‍ कृष् ‍ ट चित्र देखना चाहिए , और यदि मुमकिन हो तो , थोड़े से समझदारी भरे शब् ‍ द बोलने चाहिए...

शहीदों और शहादत के बारे में कुछ उद्धरण व कविताएं

Image
शहीदों और शहादत के बारे में कुछ उद्धरण व कविताएं ➖➖➖➖➖➖➖➖ शहीद भगतसिंह की जेल नोटबुक से कविता - स्वतन्त्रता वे मृत शरीर नवयुवकों के, वे शहीद जो झूल गये फाँसी के फन्दे से – वे दिल जो छलनी हो गये भूरे सीसे से, सर्द और निष्पन्द जो वे लगते हैं, जीवित हैं और कहीं अबाधित ओज के साथ। वे जीवित हैं अन्य युवा-जन में, ओ राजाओ। वे जीवित हैं अन्य बन्धु-जन में, फिर से तुम्हें चुनौती देने को तैयार। वे पवित्र हो गये मृत्यु से – शिक्षित और समुन्नत। ➖➖➖➖➖➖➖➖ शहीद भगतसिंह की जेल नोटबुक से कविता - मरे जो सर्वश्रेष्ठ वीर: मारे गये हैं सर्वश्रेष्ठ वीर। दफ़ना दिये गये वे चुपचाप, एक निर्जन भूमि में, कोई आँसू नहीं बहे उन पर अजनबी हाथों ने उन्हें पहुँचा दिया क़ब्र में, कोई सलीब नहीं, कोई घेरा नहीं, कोई समाधि-लेख नहीं जो बता सके उनके गौरवशाली नाम। घास उग रही है उन पर, एक दुर्बल पत्ती झुकी हुई, जानती है इस रहस्य को, बस एकमात्र साक्षी थीं उफनती लहरें, जो प्रचण्ड आघात करती हैं तट पर, लेकिन वे प्रचण्ड लहरें भी नहीं ले जा सकतीं अलविदा के सन्देश उनके सुदूर घर ...

कुछ बेतरतीब उद्धरण, कविताएं

Image
कुछ बेतरतीब उद्धरण, कविताएं  सरकार लोगों को विश्वास दिलाती है कि उनपर दूसरे राष्ट्र द्वारा हमले का खतरा मंडरा रहा है , या उनके बीच मौजूद दुश्मनों से उन्हें खतरा है , और इस खतरे से बचने का एकमात्र रास्ता यह है कि लोग गुलामों की तरह अपनी सरकार का आज्ञापालन करें। ✍   लेव तोल्स्तोय ________________________ जिन लोगों को हम प्यार करते हैं उनके प्यार को महसूस करना वह आग है जो हमारी ज़िन्दगी को ख़ुराक देती है। ✍   पाब्लो नेरूदा ________________________ अगर तुम सिर्फ़ तभी ऊँचे क़द के लगते हो क्योंकि कोई अपने घुटनों के बल खड़ा है , तो तुम्हारी समस्या गंभीर है। ✍   टोनी मॉरिसन ________________________ जब तक मैं जीवित हूं , जीवन का शासक रहूंगा , गुलाम नहीं , एक शक्तिशाली विजेता की तरह उससे मुलाक़ात करूंगा , और मुझसे बाहरी कोई भी चीज़ कभी मुझ पर काबू नहीं कर पायेगी - वाल्‍ट व्हिटमैन ________________________ '' आदमी सचेतन रूप से अपने लिए जीता है परन्‍तु अवचेतन मन से वह मानवजाति के ऐतिहासिक , सर्वव्‍यापी लक्ष्‍य सिद्धी का साधन बनता है .. '' ✍ लेव तोल...

लिओनार्दो दा विंसी के उद्धरण Quotes of Leonardo da Vinci

Image
लिओनार्दो दा विंसी के उद्धरण Quotes of Leonardo da Vinci अच्छी तरह से बिताया गया दिन सुखद नींद लाता है और अच्छी तरह से बिताई गयी ज़िन्दगी सुखद मौत।  As a well-spent day brings happy sleep, so a life well spent brings happy death. लोगों को तीन वर्गों में बाँटा जा सकता है I वे जो देखते हैं, वे जो तब देखते हैं जब उन्हें दिखाया जाता है, और वे जो नहीं देखते हैं। There are three classes of people: those who see, those who see when they are shown, those who do not see. वह, जो सिद्धांत के बिना व्यवहार को पसंद करता है, उस नाविक के समान होता है जो बिना पतवार और कुतुबनुमा के जहाज़ पर सवार हो जाता है और यह जानता ही नहीं कि वह कहाँ जा पहुँचेगा। He who loves practice without theory is like the sailor who boards ship without a rudder and compass and never knows where he may cast. एक बार उड़ने का स्वाद चख लेने के बाद जब तुम ज़मीन पर चलोगे तो तुम्हारी आँखें आसमान की ओर देखती रहेंगी, क्योंकि वहाँ तुम कभी थे और वापस फिर से वहाँ होने के लिए तुम ललकते रहोगे। For once you have ta...

महाविद्रोही राहुल सांकृत्यायन की जयंती (9 अप्रैल) के अवसर पर उनके कुछ उद्धरण

Image
महाविद्रोही राहुल सांकृत्यायन की जयंती (9 अप्रैल) के अवसर पर उनके कुछ उद्धरण आज महाविद्राेही राहुल सांकृत्यायन का जन्मदिवस है। भारतीय इतिहास में ऐसे प्रचण्ड तूफानी व्यक्तित्व बहुत कम हैं। बहुत छाेटी उम्र में घर परिवार से निकल पड़ना, फिर महन्त बने, महन्त से आर्यसमाजी, फिर बौद्ध और अन्त में कम्युनिस्ट, दुनिया काे देखा किताबाें में नहीं बल्कि संघर्ष भरी यात्रा में। लाेगाें से संवाद किया। 36 भाषायें सीख डाली। किसानाें की लड़ाई लड़ते हुए कई बार जेल गये। जाति-मजहब और पुरानी रूढियाें काे विचाराें की ताप से जलाकर भस्म कर दिये। लिखते-पढ़तेे-लड़ते-लाेगाें की मानसिक गुलामी पर चाेट करते हुए वाे अन्तिम सांस लिये। आज इस मौके पर पेश हैं राहुल सांकृत्यायन की किताबाें से कुछ उद्धरण, हमें अपनी मानसिक दासता की बेड़ी की एक-एक कड़ी को बेदर्दी के साथ तोड़कर फ़ेंकने के लिए तैयार रहना चाहिये। बाहरी क्रान्ति से कहीं ज्यादा ज़रूरत मानसिक क्रान्ति की है। हमें आगे-पीछे-दाहिने-बांये दोनों हाथों से नंगी तलवारें नचाते हुए अपनी सभी रुढ़ियों को काटकर आगे बढ़ना होगा। असल बात तो यह है कि ...