Posts

Showing posts with the label Girish Malviya

जियो को फायदा पहुँचाने के लिए बीएसएनएल को मोदी सरकार में किस तरह से बर्बाद किया गया, जानें।

Image
बीएसएनएल को मोदी सरकार में किस तरह से बर्बाद किया गया गिरीश मालवीय  यह बात सभी को पता है कि किस तरह से 4g स्पेक्ट्रम BSNL को न देकर बाकी सब कंपनियों को दिया गया। मोदी सरकार की मंशा जियो को प्रमोट करने की थी और उसी को आगे बढाने के लिए बीएसएनएल को धीमा जहर दिया गया। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि रिलायंस को सिर्फ डेटा सर्विस के लिए लाइसेंस दिया गया था, लेकिन बाद में 40 हजार करोड़ रुपये की फीस की बजाय 1,600 करोड़ रुपये में ही वॉयस सर्विस का लाइसेंस दे दिया गया, लेकिन जियो के पास इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव था और यही से मोदी सरकार ने बीएसएनएल के इंफ्रास्ट्रक्चर को धीरे धीरे जिओ को देना शुरू किया। 2014 में आते ही मोदी सरकार द्वारा एक टॉवर पॉलिसी की घोषणा की गयी और दबाव डालकर रिलायंस जिओ इंफोकॉम लिमिटेड से भारत संचार निगम लिमिटेड के साथ मास्‍टर शेयरिंग समझौता करवा दिया। इस समझौते के तहत रिलायंस जिओ बीएसएनएल के देशभर में मौजूद 62,000 टॉवर्स का उपयोग कर सकती थी। इनमें से 50,000 में ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी उपलब्ध थी। यह जियो के लिए संजीवनी मिलने जैसा था क्योंकि वह चाहे कितना भी प...

देश के आधे एटीएम बन्द होने का भाजपाई उद्योगपति कनेक्शन

Image
देश के आधे एटीएम बन्द होने का भाजपाई उद्योगपति कनेक्शन गिरीश मालवीय कृपया पूरा पढ़े .......कुछ दिन पहले एक खबर आई थी कि देश भर के आधे एटीएम बन्द होने वाले है दरअसल एटीएम इंडस्ट्री से जुड़े संगठन सीएटीएमआई के हवाले से ये बात कही गयी थी संगठन ने इसकी वजह नियमों में हुए बदलाव को बताया , जिसके चलते एटीएम ऑपरेट करना आसान नहीं रह गया है सीएटीएमआई के डायरेक्टर वी बालासुब्रमण्यन के अनुसार अप्रैल 2018 में आरबीआई ने एटीएम सर्विस प्रोवाइडर और उनके कॉन्ट्रैक्टर पर सख्त नियम लागू कर दिए थे , इन नियमों के अनुसार एटीएम सर्विस प्रोवाइडर की कुल संपत्ति कम से कम 100 करोड़ रुपए होनी जरूरी है। उसके पास 300 कैश वैन का बेड़ा होना अनिवार्य है। हर वैन में दो संरक्षक और दो बंदूकधारी गार्ड और एक ड्राइवर तैनात करना होगा। हर कैश वैन जीपीएस और सीसीटीवी से लैस होनी चाहिए। इसके अलावा सभी एटीएम का सॉफ्टवेयर विंडोज एक्सपी से विंडोज 10 में अपग्रेड होना चाहिए इसके अलावा सुरक्षा मानकों को ध्यान मे रखते हुए ओर भी नियम बनाए गए हैं अब इन नियमों को पढ़ कर आपको भी एक बार ऐसा लगेगा कि इसमें क्या गलत है सारे नियम...

मोदी सरकार एक बार फिर उद्योगपतियों को कई हजार करोड़ बांटने जा रही है

Image
यह रॉफेल से बड़ा घोटाला है.......... गिरीश मालवीय  दो दिन पहले अजीत डोभाल उद्योगपतियों से सहानुभूति प्रदर्शित करते पाए गए ,...... प्रधानमंत्री मोदी तो साफ साफ बोले थे कि हिन्दुस्तान को बनाने में उद्योगपतियों की भी भूमिका है और उन्हें चोर लुटेरा कहना या अपमानित करना पूर्णतया गलत है ' आखिरकार भाजपा को पूंजीपतियों से इतनी मोहब्बत क्यो है कि उनके लिए देश की जनता के बजाए बड़े पूंजीपति घराने क्यो महत्वपूर्ण है ? सरकार का तो प्रथम कर्तव्य ही है जनता के कल्याण के लिए कार्य करना और विधानसभा से लेकर संसद तक में उनके हितों का खयाल रखना लेकिन मोदी सरकार इतनी अनोखी सरकार है कि उसे लगता है कि जनता जाए भाड़ में बस हमारे अडानी अम्बानी को जरा सी भी तकलीफ न होने पाए! इसका सबसे बड़ा उदाहरण कल सामने आया है लेकिन इस बात को समझने के लिए आपको पूरा मामला समझना होगा अडानी पावर , टाटा पावर और एसार पावर यह तीनों कम्पनियाँ वर्ष 2010 समझौते के अंतर्गत गुजरात राज्य में बिजली दे रही थी ये समझौता गुजरात सरकार और इन बिजली कंपनियों के बीच हुआ था। समझौते के मुताबिक , बिजली कंपनियों को अगले 25 साल तक र...

मोदी सरकार अम्‍बानी की पालतूू बन गयी है

Image
मोदी सरकार अम्‍बानी की पालतूू बन गयी है गिरीश मालवीय  पहली बार खुद को इतने गुस्से में महसूस कर रहा हूँ ....लिखने के लिए शब्द ही नही है। यह किस तरह के बिके हुए लोगो के हाथ मे सत्ता सौप दी है हमने! हमारे मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कल शाम को देश के 6 उत्कृष्ठ संस्थानों Institute of Eminence (IoEs) का ऐलान किया है। यकीनन उसमे से पांच नाम आपने सुने होंगे लेकिन छठा नाम ? इसमे IIT दिल्ली , IIT बाम्बे , IISC बंगलोर ,  मनिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन और बिट्स पिलानी का नाम शामिल है।   छठा नाम है जिओ इंस्टीट्यूट का।   क्या आपने कभी इस इंस्टिट्यूट का नाम भी सुना है ? फोटो साभार - http://teekhimirchi.in/2015/02/black-money-magic/ वैसे पिछले साल ऐसी खबर आई थी कि रिलायंस फाउंडेशन कोई इंस्टीट्यूट बनाने जा रहा है। लेकिन इस बारे में इंटरनेट पर भी किसी भी तरह की कोई जानकारी नही है। बिल्डिंग की फ़ोटो तो छोड़िए प्रस्तावित प्लान तक की कोई फ़ोटो नही है। वास्तविकता की तो बात ही क्या की जाए ? कमाल की बात तो यह है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय जो देशभर के इंस्टी...

मोदीजी का सपना हुआ साकार, अब भारत में चीनी मोबाइल के बाद चीनी बैंक भी

Image
मोदीजी का सपना हुआ साकार, अब भारत में चीनी मोबाइल के बाद चीनी बैंक भी  गिरीश मालवीय  ' एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी उसके बाद में मैं अपने देशवासियों के हितो की भी परवाह नही करता ' यह कहना है हमारे पीएम नरेन्द्र मोदी का सालो से आरएसएस और उसके आनुषंगिक संगठनों द्वारा चलया जा रहा चीन उत्पादों का बहिष्कार आंदोलन भी आपको याद होगा जिसकी ध्येय वाक्य था ' हम सैनिक चीन से सीमा पर लड़ लेंगे तुम बाजार संभाल लेना ' कल एएनआई की खबर थी 'Reserve Bank of India issues licence to Bank of China to operate in India.This was a commitment made by PM Modi to Chinese leadership: Sources' मोदी जी के बार बार चीन जाने का रहस्य अब खुलने लगा है मोदी अपना कमिटमेंट पूरा कर रहे है जो उन्होंने चीनी राष्ट्रपति से किया था उसके अनुसार कल बैंक ऑफ चाइना को रिजर्व बैंक ने भारत मे बैंक खोलने की अनुमति दे दी पहली नजर में यह कोई बड़ी बात नही है क्योंकि भारत मे पहले से ही लगभग 45 विदेशी बैंक अपनी शाखाए संचालित कर रहे हैं लेकिन यकीन मानिए बैंक ऑफ चाइना इन सब बैंको से काफी अलग है बैंक ऑ...

लाला रामदेव देश के सबसे बड़ा जमीन हड़पने वाले बाबा

Image
लाला रामदेव देश के सबसे बड़ा जमीन हड़पने वाले बाबा  गिरीश मालवीय पतंजलि के विज्ञापनो पर लार टपकाता मीडिया आपको यह सब नही बताएगा इसलिए यही पर पढ़ लीजिए..... लाला रामदेव देश के सबसे बड़ा जमीन हड़पने वाले बाबा है, पहले के जमाने मे बाबा छोटे बच्चों को झोले में छिपाकर उठा ले जाते है अब मॉडर्न बाबा बड़े ठसके के साथ देश के हर छोटे बड़े राज्य में जाता है और वहाँ के मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अमले को पटा कर ज़्यादा से ज्यादा जमीन कबाड़ता है, ओर उद्योग लगाने के नाम पर दस तरह के धतकरम करता है Photo Credit - https://libran005.deviantart.com/art/Baba-Ramdev-Caricature-211817068 लाला रामदेव धमकी दे रहे है कि मेगा फ़ूड पार्क को उठा कर दूसरी जगह ले जाएंगे लेकिन सोचने की बात तो ये है कि लेकर जाएगे कहाँ ?, उत्तराखंड के हरिद्वार मे तो फ़ूड पार्क चल ही रहा है मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम, ओर राजस्थान जैसे राज्यों में तो उन्होंने पहले ही फ़ूड पार्क की नींव रखी है वही अभी पूरे नही हो रहे है और सभी जगह यही सवाल उठेंगे तो आखिर जाएगे कहाँ ? दूसरी ओर सबसे महत्वपूर्ण बात यह हैं कि जिस मे...