Posts

Showing posts with the label Novels

याङ मो लिखित तरुणाई का तराना उपन्‍यास की पीडीएफ फाइल PDF File of the Yang Mo's Novel The Song of Youth

Image
याङ मो लिखित तरुणाई का तराना उपन्‍यास की पीडीएफ फाइल युवा क्रान्तिकारियों के बलिदान की गाथा PDF File of t he Yang Mo's Novel The Song of Youth The Saga of the Sacrifice of Young Revolutionaries पीडीएफ फाइल डाउनलोड लिंक  हिन्दी PDF in English डाउनलोड करने में कोई समस्‍या आये तो 8828320322 पर व्‍हाटसएप्‍प संदेश भेजें पुस्‍तक का संक्षिप्‍त परिचय ‘तरुणाई का तराना’ चीन की क्रान्तिकारी लेखिका याङ मो का उपन्यास है जो अर्द्ध-सामन्ती अर्द्ध-औपनिवेशिक चीनी समाज की मुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे नौजवान छात्र-छात्राओं की शौर्यगाथा का अत्यन्त सजीव, प्रेरणादायी और रोचक वर्णन करता है। याङ मो का जन्म पीकिङ में हुआ था। उनके पिता एक निजी विश्वविद्यालय चलाते थे लेकिन जब वह बारह वर्ष की थीं तभी वह बन्द हो गया और उनका परिवार आर्थिक परेशानियों में घिर गया। जब वह स्कूल में थीं तभी उनके पिता ने तंगी से निकलने के लिए एक धनी व्यक्ति से उनकी शादी तय कर दी लेकिन याङ मो ने घर छोड़ दिया और पीकिङ के पास एक गाँव के स्कूल में पढ़ाने लगीं। पीकिङ विश्वविद्यालय में पढ़ने के दौरान ही उन्होंने 1934 में कहानियाँ लिखना शुर...

बेर्टोल्ट ब्रेष्ट के एकमात्र संपूर्ण उपन्यास ‘तीन टके का उपन्यास' की पीडीएफ फाइल PDF file of Bertolt Brecht's Only Finished Novel - ThreePenny Novel

Image
बेर्टोल्ट ब्रेष्ट के एकमात्र संंपूर्ण उपन्यास ‘तीन टके का उपन्‍यास' की पीडीएफ फाइल  PDF file of Bertolt Brecht's Only Finished Novel - ThreePenny Novel हिन्‍दी पीडीएफ फाइल डाउनलोड लिंक   Link for English PDF File - (Translation from German by Desmond I. Vesey) डाउनलोड करने में कोई समस्‍या आये तो 9892808704 पर व्‍हाटसएप्‍प संदेश भेजें इस पुस्तक के बारे में   ‘ तीन टके का उपन्यास’ दरअसल बेर्टोल्ट ब्रेष्ट के प्रसिद्ध ‘थ्री पेनी ऑपेरा’ का ही एक विस्तृत और व्यापक संस्करण है। स्वयं ‘थ्री पेनी ऑपेरा’ ब्रिटिश नाटककार जॉन गे द्वारा लिखित ‘बेगर्स ऑपेरा’ पर आधारित था। जॉन गे ने ‘बेगर्स ऑपेरा’ नामक अपनी प्रसिद्ध रचना 1728 में लिखी थी। उस नाटक के सभी केन्द्रीय चरित्र , जैसे मैकहीथ (‘मैक दि नाइफ’) , पीचम , जेनी , पॉली , आदि , सभी ब्रेष्ट के ‘थ्री पेनी ऑपेरा’ में थे। 1928 में ब्रेष्ट ने ‘थ्री पेनी ऑपेरा’ को पूरा किया। 1934 में उन्होंने इन्हीं चरित्रों और उसी कहानी को लेकर ‘थ्री पेनी नॉवेल’ यानी , ‘ तीन टके का उपन्यास’ लिखा। यह उपन्यास ‘थ्री पेनी ऑपेरा’ से कहीं ज़्यादा व्यापक स्वरूप ग्...

गोर्की के पहले उपन्यास ‘अभागा' की पीडीएफ फाइल PDF file of Maxim Gorky's First Novel - Orphan Paul

Image
  गोर्की के पहले उपन्यास ‘अभागा' की पीडीएफ फाइल  PDF file of Maxim Gorky's First Novel - Orphan Paul हिन्‍दी पीडीएफ फाइल डाउनलोड लिंक   Link for English PDF File - (Translation by Lily Turner and Mark O. Strever) डाउनलोड करने में कोई समस्‍या आये तो 9892808704 पर व्‍हाटसएप्‍प संदेश भेजें इस पुस्तक के बारे में ‘अभागा’ मक्सिम गोर्की के एक प्रारम्भिक उपन्यास का हिन्दी अनुवाद है। यह उपन्यास अंग्रेजी में ‘लकलेस पावेल’ या ‘आर्फन पाल’ नाम से विगत शताब्दी के पूर्वार्द्ध में प्रकाशित हुआ था। उसी अंग्रेज़ी अनुवाद से नूर नबी अब्बासी ने यह हिन्दी अनुवाद किया था जो 1954 में नवयुग प्रकाशन दिल्ली से प्रकाशित हुआ था। नूर नबी अब्बासी उस दौर के सुप्रसिद्ध अनुवादक थे जिन्होंने मक्सिम गोर्की और हावर्ड फ़ास्ट जैसे कई लेखकों की कृतियों से पाँचवें-छठे दशक में हिन्दी पाठकों को परिचित कराने का महत्त्वपूर्ण काम किया था। जनता की संस्कृति और हिन्दी भाषा की महत्त्वपूर्ण सेवा करने वाले ऐसे लोग आज भुलाये जा चुके हैं, यह अफ़सोस की बात है। इस अनूदित कृति के ऐतिहासिक महत्त्व को ध्यान में रखते हुए, अनुवाद...

बाल्ज़ाक के कालजयी उपन्यास ‘सूना घर' की पीडीएफ फाइल PDF file of Balzac's Timeless Novel - Eugenie Grandet

Image
बाल्ज़ाक के कालजयी उपन्यास ‘सूना घर' की पीडीएफ फाइल PDF file of Balzac's Timeless Novel - Eugenie Grandet हिन्‍दी पीडीएफ फाइल डाउनलोड लिंक   Link for English - https://drive.google.com/file/d/1m2RjO6zUBg526mxS4IWMQcI5glkb2PIm/view?usp=drive_link (Translation by Marion Ayton Crawford) https://drive.google.com/file/d/1df0RGCgcj0j-zc78vug2U_FHfk6BHBAt/view?usp=drive_link (Translation by Katherine Prescott Wormeley) डाउनलोड करने में कोई समस्‍या आये तो 9892808704 पर व्‍हाटसएप्‍प संदेश भेजें इक्कीसवीं सदी में बाल्ज़ाक कात्यायनी / सत्यम बीसवीं शताब्दी के प्रारम्भ में, साहित्य के जागरूक यूरोपीय पाठकों के बीच यह मान्यता काफ़ी लोकप्रिय हुआ करती थी कि विश्व का महानतम उपन्यास “युद्ध और शान्ति” है और महानतम उपन्यासकार बाल्जाक हैं। आज, एक शताब्दी बाद भी, विश्व–साहित्य के अध्येताओं का बहुलांश उपरोक्त धारणा से सहमत मिलेगा। पिछले डेढ़ सौ वर्षों के दौरान दुनिया के पाँच सार्वकालिक महानतम उपन्यासकारों की सूची जब कभी भी बनाई जाती तो उसमें बाल्जाक का नाम शायद सबसे निर्विवाद और सुरक्षित होता। पिछले च...