Posts

Showing posts with the label PDF files

नोदर दुम्बाद्जे के उपन्‍यास 'आशा की किरण' की पीडीएफ फाइल

Image
नोदर दुम्बाद्जे के उपन्‍यास 'आशा की किरण' की पीडीएफ फाइल पीडीएफ फाइल डाउनलोड लिंक  डाउनलोड करने में कोई समस्‍या आये तो 8828320322 पर व्‍हाटसएप्‍प संदेश भेजें पुस्‍तक का संक्षिप्‍त परिचय नोदर दुम्बाद्जे की “आशा की किरण” युवावस्था, प्रेम तथा मित्रता के बारे में लिखी गयी पुस्तक है। पाठकों के समक्ष दूरस्थ जॉर्जियाई गांव से आये इस लघु-उपन्यास के पात्रों के पास कहने को बहुत कुछ है। वे उस विपत्ति का कड़वा स्वाद जानते हैं, जो एक बार उनके घर पर ढह पड़ी थी। वे विजय के आनंद का स्वाद भी जानते हैं। और उनके लिए सूरज को देख पाने का सुख सचमुच स्वतंत्र धरती पर स्वतंत्रतापूर्वक सांस लेने का सुख है।  नो. दुम्बाद्जे के प्रमुख पात्र युद्धोत्तर काल के नौजवान हैं। जुरिको तथा सोसो “आशा की किरण” उपन्यास के नायक हैं। उनका पालन-पोषण महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध (सन 1941–1945) के काल में हुआ। जुरिकेला गरिया के सर्वाधिक सुन्दर व ज़िन्दादिल गांव गुवाज़ोली में रहता है। वह अपने गांव को प्यार करता है, क्योंकि वहां वह अपनी दादी के साथ रहता है, वहां इलिको, इलारियोन और उसका नन्हा कुत्ता मुरादा भी रहते हैं। रणभूमि स...

याङ मो लिखित तरुणाई का तराना उपन्‍यास की पीडीएफ फाइल PDF File of the Yang Mo's Novel The Song of Youth

Image
याङ मो लिखित तरुणाई का तराना उपन्‍यास की पीडीएफ फाइल युवा क्रान्तिकारियों के बलिदान की गाथा PDF File of t he Yang Mo's Novel The Song of Youth The Saga of the Sacrifice of Young Revolutionaries पीडीएफ फाइल डाउनलोड लिंक  हिन्दी PDF in English डाउनलोड करने में कोई समस्‍या आये तो 8828320322 पर व्‍हाटसएप्‍प संदेश भेजें पुस्‍तक का संक्षिप्‍त परिचय ‘तरुणाई का तराना’ चीन की क्रान्तिकारी लेखिका याङ मो का उपन्यास है जो अर्द्ध-सामन्ती अर्द्ध-औपनिवेशिक चीनी समाज की मुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे नौजवान छात्र-छात्राओं की शौर्यगाथा का अत्यन्त सजीव, प्रेरणादायी और रोचक वर्णन करता है। याङ मो का जन्म पीकिङ में हुआ था। उनके पिता एक निजी विश्वविद्यालय चलाते थे लेकिन जब वह बारह वर्ष की थीं तभी वह बन्द हो गया और उनका परिवार आर्थिक परेशानियों में घिर गया। जब वह स्कूल में थीं तभी उनके पिता ने तंगी से निकलने के लिए एक धनी व्यक्ति से उनकी शादी तय कर दी लेकिन याङ मो ने घर छोड़ दिया और पीकिङ के पास एक गाँव के स्कूल में पढ़ाने लगीं। पीकिङ विश्वविद्यालय में पढ़ने के दौरान ही उन्होंने 1934 में कहानियाँ लिखना शुर...

एमील ज़ोला के विश्व प्रसिद्ध उपन्यास अंकुर (जर्मिनल) की पीडीएफ फाइल PDF File of the Emile Zola's World-famous Novel Germinal

एमील ज़ोला के विश्व प्रसिद्ध उपन्यास अंकुर (जर्मिनल) की पीडीएफ फाइल खदान मजदूरों के जीवन और संघर्ष का एक जीवंत चित्रण PDF File of t he Emile Zola's World-famous Novel Germinal A vivid depiction of the life and struggle of coal-mine workers पीडीएफ फाइल डाउनलोड लिंक  हिन्दी PDF in English डाउनलोड करने में कोई समस्‍या आये तो 8828320322 पर व्‍हाटसएप्‍प संदेश भेजें इस उपन्यास की हिंदी पीडीएफ जो हम आपको पहुंचा रहे हैं वह अनुवाद रमेश चंद्र जोशी का है और अंकुर शीर्षक से प्रकाशित हुआ है‌। राजकमल प्रकाशन ने विश्व क्लासिक श्रृंखला के अंतर्गत इसी उपन्यास को ' उम्मीद है , आएगा वह दिन ' नाम से प्रकाशित किया है। (अनुवाद - द्रोणवीर कोहली ) अगर आप पीडीएफ की बजाय प्रिंट कॉपी से पढ़ना चाहते हैं तो राजकमल से खरीद सकते हैं। उपन्यास का एक विस्तृत परिचय हमने इस पोस्ट में नीचे शेयर किया है जो राजकमल द्वारा ही प्रकाशित उपन्यास की संपादकीय प्रस्तावना से लिया गया है। यह संपादकीय प्रस्तावना सत्यम और कात्यायनी द्वारा लिखी गई है। उम्मीद है , आएगा वह दिन ' जर्मिनल ' ( उम्मीद है , आएगा वह ...

इवान तुर्गेनेव के उपन्यास पूर्ववेला की पीडीएफ फाइल PDF File of Ivan Turgenev's Novel - On the Eve

Image
इवान तुर्गेनेव के उपन्यास पूर्ववेला की पीडीएफ फाइल PDF file of Ivan Turgenev's Novel - On the Eve पीडीएफ फाइल डाउनलोड लिंक  हिन्दी PDF in English डाउनलोड करने में कोई समस्‍या आये तो 8828320322 पर व्‍हाटसएप्‍प संदेश भेजें उपन्यास के बारे में - ‘पूर्ववेला’ (On the Eve) इवान तुर्गनेव का उपन्यास है, जिसकी पृष्ठभूमि 1853 की गर्मियों की है — ठीक क्रीमिया युद्ध से पहले की, जब रूसी समाज असमंजस, ठहराव और परिवर्तन की चाह से भरा हुआ था। कहानी की नायिका येलेना स्ताखोवा एक संवेदनशील और आदर्शवादी युवती है, जो अपने बुर्जआ परिवार की ऊपरी चमक-दमक और नैतिक जड़ता से ऊब चुकी है। अपने आत्ममग्न कलाकार प्रेमी शुबिन और निष्क्रिय परिवार से असंतुष्ट होकर जीवन में किसी गहरे उद्देश्य की तलाश कर रही है। उसी दौरान उसकी मुलाकात इनसारोव से होती है — एक बुल्गारियाई क्रांतिकारी, जो अपने देश को ऑटोमन शासन से मुक्त कराने के लिए समर्पित है। येलेना उसके साहस, निष्ठा और आदर्शवादी दृष्टिकोण से प्रभावित होकर उससे प्रेम करने लगती है। उनका यह प्रेम केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि उस समय के रूस में उठ रही नई चेतना का प्रतीक बन...

अन्‍तोन मकारेंको लिखित 'एक पुस्तक माता-पिता के लिए' की पीडीएफ फाइल PDF file of 'A Book For Parents' written by Anton Makarenko

Image
दुनिया के प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्रियों में से एक अन् ‍ तोन मकारेंको लिखित 'एक पुस्तक माता-पिता के लिए' की पीडीएफ फाइल PDF file of 'A Book For Parents' written by Anton Makarenko, One of the World's Renowned Educationists पीडीएफ फाइल डाउनलोड लिंक   हिन्दी PDF in English डाउनलोड करने में कोई समस्‍या आये तो 8828320322 पर व्‍हाटसएप्‍प संदेश भेजें पुस् ‍ तक का संक्षिप् ‍ त परिचय यह नितान्त स्वाभाविक है कि सभी माता–पिता अपने बच्चों को सुखी देखना चाहते हैं। लेकिन उनमें से सभी लोग यह नहीं समझते कि सुख , सबसे पहले , वैयक्तिक और सामाजिक के बीच सामंजस्य है , और यह सामंजस्य एक दीर्घकालिक , कुशलतापूर्ण तथा कष्टसाध्य लालन–पालन के ज़रिये ही हासिल हो सकता है। लालन–पालन को मानवीय श्रम की एक विशेष और जटिल क़िस्म मानने के लिये सभी लोग तैयार नहीं होते हैं। कुछ लोग क़िस्मत अथवा सुखद संयोग की उम्मीद लगाये बैठे होते हैं , कुछ यह विश्वास करते हैं कि इस मामले में मुसीबत उठाने का कोई कारण नहीं है , क्योंकि उन्हें पहले से ही ढेरों अन्य काम करने हैं - ‘‘हमारा किसी ने भी लालन–पालन नहीं कि...

ताजिक कहानी संग्रह - “नीले पर्वतों की गोद में” की पीडीएफ फाइल PDF file of Tajik Story collection - “At the Foot of Blue Mountains”

Image
ताजिक कहानी संग्रह - “नीले पर्वतों की गोद में” की पीडीएफ फाइल PDF file of Tajik Story collection - “At the Foot of Blue Mountains” पीडीएफ फाइल डाउनलोड लिंक  हिन्दी PDF in English डाउनलोड करने में कोई समस्‍या आये तो 8828320322 पर व्‍हाटसएप्‍प संदेश भेजें पुस्‍तक का संक्षिप्‍त परिचय महान अक्तूबर क्रान्ति से पूर्व भौगोलिक नक्शे में ताजिकिस्तान जैसा कोई शब्द नहीं था। यों लोगों को एक अरसे से यह पता था कि पहाड़ों का एक देश है जहां पंजिम और सिरदरिया बहती हैं और जहां के निवासी परिश्रमी ताजिक जाति के लोग हैं। यह वह जाति है जिसने विश्व मानव को प्रसिद्ध कवि, विद्वान दिये हैं, जिनमें रूदाकी, फ़िरदौसी, खय्याम और इब्न सीना जैसे महान व्यक्तियों के नाम लिये जा सकते हैं। ताजिकिस्तान मध्य एशिया के गणतन्त्रों में से एक है जो उसके दक्षिण-पूर्वी भाग में विशाल पर्वत श्रेणियों के संगम पर स्थित है। ताजिकिस्तान सूर्यस्नात व हिमाच्छादित पर्वतों का देश है। इस देश में गहरे और तंग दर्रे हैं जिनमें से होकर विशाल नदियां बहती हैं। ताजिकिस्तान “सफ़ेद सोने” का – कपास का देश है। यहां का प्राकृतिक वातावरण अपने परस्पर...