ताजिक कहानी संग्रह - “नीले पर्वतों की गोद में” की पीडीएफ फाइल PDF file of Tajik Story collection - “At the Foot of Blue Mountains”

ताजिक कहानी संग्रह - “नीले पर्वतों की गोद में” की पीडीएफ फाइल PDF file of Tajik Story collection - “At the Foot of Blue Mountains”


पीडीएफ फाइल डाउनलोड लिंक 

डाउनलोड करने में कोई समस्‍या आये तो 8828320322 पर व्‍हाटसएप्‍प संदेश भेजें

पुस्‍तक का संक्षिप्‍त परिचय

महान अक्तूबर क्रान्ति से पूर्व भौगोलिक नक्शे में ताजिकिस्तान जैसा कोई शब्द नहीं था। यों लोगों को एक अरसे से यह पता था कि पहाड़ों का एक देश है जहां पंजिम और सिरदरिया बहती हैं और जहां के निवासी परिश्रमी ताजिक जाति के लोग हैं। यह वह जाति है जिसने विश्व मानव को प्रसिद्ध कवि, विद्वान दिये हैं, जिनमें रूदाकी, फ़िरदौसी, खय्याम और इब्न सीना जैसे महान व्यक्तियों के नाम लिये जा सकते हैं।
ताजिकिस्तान मध्य एशिया के गणतन्त्रों में से एक है जो उसके दक्षिण-पूर्वी भाग में विशाल पर्वत श्रेणियों के संगम पर स्थित है। ताजिकिस्तान सूर्यस्नात व हिमाच्छादित पर्वतों का देश है। इस देश में गहरे और तंग दर्रे हैं जिनमें से होकर विशाल नदियां बहती हैं। ताजिकिस्तान “सफ़ेद सोने” का – कपास का देश है। यहां का प्राकृतिक वातावरण अपने परस्पर विरोधी तत्त्वों के कारण आश्चर्यचकित कर देता है। इस देश में मटियाले रेगिस्तान और हरे- भरे मरुद्यान, पहाड़ी जंगल और हिमनदियां, शिशिर और ग्रीष्म ऋतु साथ- साथ ही देखे जा सकते हैं।
अपने बहुरंगी और समृद्ध प्राकृतिक क्षेत्रों की भांति यहां का साहित्य और संस्कृति भी बहुरंगी और विशाल है। ताजिक कहानियों को समर्पित इस कथा-संग्रह में, जो मूल रूप से हाल के वर्षों से संबंधित है, पाठक को केवल समस्याओं व चरित्र की ही विविधता नहीं मिलेगी, वरन् साहित्यिक शैली के विविध रंगों का भी परिचय मिलेगा। उन रंगों में अपनी शास्त्रीय स्वच्छता से पराभूत करनेवाली यथार्थवादी शैली से लेकर चित्ताकर्षक सुगढ़ पूर्वी क़ालीन को स्मरण करानेवाले बहुरंगी, आलंकारिक काव्यात्मक गद्य के भी दर्शन मिलेंगे।
ताजिक कहानियों के प्रस्तुत संग्रह में ताजिक सोवियत साहित्य के संस्थापक सदरुद्दीन ऐनी से लेकर हाल के कुछ वर्षों में अपनी कृतियों से साहित्य में पदार्पण करनेवाले विभिन्न साहित्यिक पीढ़ियों के लेखकों की रचनाएं संग्रहीत हैं।
पुराने गांव, ग़रीब किसान, पुराना बुखारा ... और परिवर्तित जीवन, नयी समाजवादी यथार्थता, परस्पर विरोधी भावनाओं के संघर्ष में जन्मा नैतिक आत्मिक पूर्णता की ओर उन्मुख नया इनसान – इस कथा-संग्रह की कहानियों के पृष्ठों में यही सब कुछ उभरकर सामने आता है। इस कथा -संग्रह के लेखकों का मुख्य ध्येय रहा है इनसान को अच्छाई, न्याय व मानवता की राह पर चलाना और लोगों व समाज को अपने कर्त्तव्य का बोध करवाना।


Comments

Popular posts from this blog

केदारनाथ अग्रवाल की आठ कविताएँ

कहानी - आखिरी पत्ता / ओ हेनरी Story - The Last Leaf / O. Henry

अवतार सिंह पाश की सात कविताएं Seven Poems of Pash