Posts

Showing posts with the label Unemployment

हरिओम राजोरिया की बेरोजगारी पर कविता श्र्ंखला - बेकार लड़का

Image
  हरिओम राजोरिया की बेरोजगारी पर कविता श्र्ंखला - बेकार लड़का 1. बेकार लड़का   माँ से नहीं डरता पिता से नहीं डरता और न ही मौत से बेकारी के दिनों में   उसका सारा डर मर गया। 2. सिगरेट के दाम से लेकर दोस्तों के चेहरों तक बहुत कुछ बदल गया दीवार से उतरे हुए पुराने कैलण्डर की तारीखें चली गईं अखबार की रद्दी के साथ थूकने के अलावा क्या बचा है बेकार लड़के के पास जबकि दिन बहुत छोटे हो गए हैं और ठंडी हवा गालों में चुभती है। 3. बाज़ार की चिल्ल-पों धूल भरी गलियों के सूनेपन और अपनी पीठ पर टिकी कस्बे की आँखों से बचता देर रात पहुंचता है वह घर नींद में बड़बड़ाते पिता न जाने कब सुन लेते हैं किवाड़ों पर दी गई थाप पिता की दिनचर्या में   शामिल हो गई है दरवाजे की हलचल सिर झुकाकर उसका सामने से गुजर जाना कुछ शब्दों के हेरफेर से जमाने का बिगड़ना और अरे मेरे भगवान कह   फिर सो जाना उखड़े हुए नाखून की तरह होती है बेकार लड़के की रात। 4. कहा...

ऑनलाइन एक्‍जाम के लिए भी सैंकड़ों किलोमीटर भगा रही है अच्‍छे दिनों वाली सरकार

Image
ऑनलाइन एक्‍जाम के लिए भी सैंकड़ों किलोमीटर भगा रही है अच्‍छे दिनों वाली सरकार  रविश कुमार, एनडीटीवी रेलमंत्री जी,ये कैसी ऑनलाइन परीक्षा है कि आरा से हैदराबाद जाना पड़े 9 अगस्त से रेलवे की परीक्षा शुरू हो रही है। अस्सिटेंट लोको पायलट और टेक्निशियन के 26,502 पदों के लिए परीक्षा हो रही है जिसमें 47 लाख से अधिक छात्र भाग लेंगे। रेल मंत्रालय की तरफ से दावा किया गया है कि रेलवे दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन परीक्षा कराने जा रहा है क्योंकि इस परीक्षा में करीब एक लाख पदों के लिए दो करोड़ से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे। यही हेडलाइन भी अख़बारों में छपता है ताकि फुल प्रोपेगैंडा हो सके। अब जब छात्रों ने 9 अगस्त की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड किए हैं तो उन्हें पता चल रहा है कि किसी का सेंटर बंगलुरू है तो किसी का सेंटर चेन्नई है। पटना का छात्र जबलपुर जा रहा है तो कटिहार का मोहाली। आरा का हैदराबाद तो बक्सर का चेन्नई। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के छात्रों के सामने भी यही चुनौती है। बिहार के छात्रों ने ज़्यादा मेसेज किए हैं इसलिए उनके उदाहरण ज़्यादा हैं मगर बाकी राज्यों के छात्र भी काफी ...