Posts

Showing posts with the label debate

क्या ईश्वर का अस्तित्व है? एक धर्मशास्त्री और एक कवि के बीच हालिया हुई दिशाविहीन बहस पर

Image
क्या ईश्वर का अस्तित्व है ? -  एक धर्मशास्त्री और एक कवि के बीच हालिया हुई दिशाविहीन बहस पर साइंटि‍स्ट्स फॉर सोसाइटी  लेख की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने के लिए यहां  क्लिक करें For English version please click here  हिन्दी समाचार आउटलेट ललनटॉप ने हाल में ' क्या ईश्वर का अस्तित्व है ?' शीर्षक से एक बहस का आयोजन किया। इस बहस में आस्तिकों की ओर से धर्मशास्त्री मुफ़्ती शमाइल नदवी और नास्तिकों की ओर से कवि जावेद अख़्तर आमने-सामने थे। इस बहस की सबसे बड़ी समस्या यह थी कि यह असमानों के बीच की बहस थी। एक तरफ़ धर्मशास्त्र का विशेषज्ञ था , और दूसरी तरफ़ एक कवि , जिसे न तो विज्ञान में और न ही दर्शन के क्षेत्र में कोई विशेषज्ञता है। इस बहस के सन्दर्भ में वे एक साधारण व्यक्ति ( layman) ही थे। इतिहास इस बात का साक्षी रहा है कि सुसंगत भाववाद और यांत्रिक भौतिकवाद के संघर्ष में अक्सर भाववाद विजयी रहा है—और इस बहस में भी यही देखने को मिला। हालाँकि , यह भी एक तथ्य है कि मुफ़्ती शमाइल द्वारा दिये गये तर्क सुसंगत भाववाद के नज़रिये से भी साधारण थे—कई स्थानों पर तो ऊबकाई दिलाने तक अपवर्ज्य ...