फासीवादियों की कुछ विशेषताएं
फासीवादियों की कुछ विशेषताएं कविता कृष्णपल्लवी फासिस्टों में स्वस्थ हास्य-बोध नहीं होता! और व्यंग्य अगर बेहद स्थूल न हो तो उनके पल्ले नहीं पड़ता I सभी फासिस्ट ज्ञान , तर्क , न्याय और समानता की बातों से घृणा करते हैं! वे सच से घृणा करते हैं और डरते हैं! आधुनिक जीवन की सारी सुख-सुविधाओं का लाभ उठाते हुए भी वे धर्मग्रंथों को ' अथॉरिटी ' मानते हैं , अतीत का महिमा-मंडन करते हैं , गरीबों को वैराग्यवाद और भाग्यवाद का पाठ पढ़ाते हैं और अंध-विश्वासों का प्रचार करते हैं! निकटतम व्यक्ति पर भी फासिस्ट भरोसा नहीं करते! उनका कोई विश्वसनीय मित्र नहीं होता! फासिस्ट मज़दूरों से घृणा करते हैं और उन्हें मूक , झुकी पीठ वाले गुलामों के रूप में देखना चाहते हैं! मज़दूर आन्दोलनों को कुचलने के लिए वे नरसंहार तक करने को तैयार रहते हैं! फासिस्ट समाजवाद ही नहीं , बुर्जुआ लोकतंत्र से भी घृणा करते हैं! नागरिक अधिकार और जनवादी अधिकारों की बात करने वालों को वे मसल-कुचल देना चाहते हैं! फासिस्ट स्वतंत्र स्त्रियों से भय-मिश्रित घृणा से भरे होते हैं! वे उन्हें डरावनी और संस्कृति-विनाशक प्रतीत होती हैं! नैसर्गिक प्र...