Posts

कहानी - पार्कर माई की जिन्दगी / कैथरीन मैन्सफील्ड Story - Life of Ma Parker / Katherine Mansfield

Image
  कहानी - पार्कर माई की जिन्दगी कैथरीन   मैन्सफील्ड  ( अनुवाद - शाहिद अख्‍तर )     For English version please scroll down  कैथरीन मैन्सफील्ड ( 1888-1923) ने बीसवीं शताब्दी की अंग्रेज़ी कहानी को एक नयी शैली दी। मनोवैज्ञानिक द्वन्द्वों - टकरावों पर केन्द्रित उनकी कहानियों में सूक्ष्म प्रेक्षण और आम लोगों के जीवन में प्रवेश करने की ऐसी कला दिखाई देती है जो चेखव की याद दिलाती है। कथानक और अन्त से मुक्त उनकी अधिकांश कहानियाँ आन्तरिक जीवन के विस्तार , भावनाओं की काव्यात्मकता और व्यक्तित्व के गोपन - अगोपन पहलुओं को उभारने की दृष्टि से अप्रतिम स्थान रखती हैं " इस जीवन को जियो , जूलियट । क्या शॉपेन अपनी आकांक्षाओं को , अपनी नैसर्गिक इच्छाओं को पूरा करने से डरा था ? नहीं , इसीलिए वह इतना महान है। तुम ठीक उसी चीज को अपने से दूर क्यों कर रही हो जिसकी तुम्हें जरूरत है - परम्पराओं की वजह से ? अपनी नैसर्गिकता को इस तरह बौना क्यों बनाती हो , क्यों अपना जीवन...