विश्व प्रसिद्ध कहानीकार अंतोन चेखव की कहानी - एक कलाकृति Anton Chekhov's Story - A Work Of Art
विश्व प्रसिद्ध कहानीकार अंतोन चेखव की कहानी - एक कलाकृति For English version please scroll down साशा स्मिरनोव अपनी माँ का इकलौता बेटा था। उसने वित्तीय खबरों से भरे 223 नंबर के अखबार में लिपटी कोई चीज अपने बगल में दबा रखी थी। जब वह डॉ . कोशेलकोव के चिकित्सालय में पहुँचा , तब वह बेहद भावुक लग रहा था। " आओ , प्यारे !" डॉक्टर उसे देखते ही बोला। " बताओ , अब तुम कैसा महसूस कर रहे हो ? तुम मेरे लिए क्या अच्छी खबर लाए हो ?" साशा ने पलकें झपकाईं , अपने हाथ को अपने सीने पर रखा और उत्तेजित स्वर में बोला , " श्री इवान निकौलेविच , माँ ने आपको ' नमस्कार ' और ' धन्यवाद ' कहा है ... मैं अपनी माँ का इकलौता बेटा हूँ और आपने मेरी जान बचाई है ... एक खतरनाक बीमारी के चंगुल से आप मुझे सकुशल बचा लाए हैं और ... हम नहीं जानते कि आपका शुक्रिया कैसे अदा करें। " " क्या बेकार की बात है , लड़के !" डॉक्टर बेहद खुश होते हुए बोला। ...