गीत - हवा में ही गूँज रहे जवाब / बॉब डिलन Song - Blowin' In The Wind / Bob Dylan
हवा में ही गूँज रहे जवाब / बॉब डिलन अनुवाद - अमित सन्तोष मिश्र किसी मनुष्य को तुम मनुष्य मान सको इसके लिए उसे कितना लम्बा सफ़र तय करना होगा एक सफ़ेद कबूतर रेत के भीतर शान्ति से सो सके इसके लिए उसे कितने समन्दर पार करने होंगे हाँ , तोपों के मुँह से कितने गोले निकलेंगे इससे पहले कि तुम हमशा के लिए उन पर रोक लगा सको इनके जवाब , मेरे दोस्त , हवा में ही गूँज रहे हवा में ही गूँज रहे सब जवाब हाँ , एक पहाड़ कितने बरसों तक खड़ा रहेगा समन्दर में पूरी तरह धुल जाने से पहले हाँ , कितने सारे लोग कितने बरसों तक जिएँगे आज़ाद होने की इजाज़त मिलने से पहले और एक आदमी कब तक अपना सिर हिलाता रहेगा यह स्वांग करते हुए कि उसे कुछ दिख नहीं रहा ? आसमान देख सके , इसके लिए कोई आदमी कितनी बार अपना सिर उठाएगा लोगों का रुदन सुन सके , इसके लिए कितने कान होने चाहिए एक आदमी के पास कितनी मौतें होनी चाहिए यह जानने के लिए कि बहुत लोग मारे जा चुके इनके जवाब , मेरे दोस्त , हवा में ही गूँज रहे मूल अँग्रेज़ी से अनुवाद : अमित सन्तोष मिश्र अब यह गीत मूल अँग्रे...